
आठ साल पहले, सिटाडेल, एक इंडिपेंडेंट ग्लोबल स्पाई एजेंसी को, एक नए संगठन, मैंटीकोर ने तबाह कर दिया। किसी तरह से उसके दो सबसे अच्छे एजेंट्स, मेसन केन और नाडिया सिंह बच गए पर उनकी याददाश्त मिटा दी गयी। आठ साल बाद मेसन के पुराने साथी बर्नार्ड ओर्लिक ने, मेसन से मदद मांगी ताकि मैंटीकोर को दुनिया तबाह करने से रोक सके।